News

{ }

Aaj Tak

Language: Hindi
  • 11/24/2026 6:41:19 PM +05:30
    संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ बड़ी पारी खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उनका आत्मविश्वास और लय वापस आ गई है. अब उनकी नजरें सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाने और इसी अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखने पर है.
  • 11/24/2026 7:41:17 PM +05:30
    अनंत अंबानी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा मंदिर के दर्शन किए और विधिवत पूजन भी किया. इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में 5 करोड़ रुपए और मां अन्नपूर्णा के चरणों में 1 करोड़ रुपए का दान अर्पित किया.
  • 11/24/2026 8:18:02 PM +05:30
    How To Keep Bedroom Warm: सर्दियों में हीटर और ब्लोअर चलाए बिना भी बेडरूम को गर्म और आरामदायक रख सकते हैं. आज हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने कमरे में गर्माहट बनाए रख सकते हैं.
  • 11/24/2026 8:03:18 PM +05:30
    सपना चौधरी और वीर साहू की जोड़ी कभी एडोरेबल मानी जाती थी. मगर आज वो अलग हो चुके हैं. लाइफ में मूव ऑन कर रहे हैं. 
  • 11/24/2026 8:02:26 PM +05:30
    बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी की हर तरफ चर्चा है. दोनों की तेल और हल्दी की रस्म हुई जिसमें अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ नजर आया. पीली साड़ी और लाल चुनरी में शिवांगी बेहद सुंदर लग रही थीं. वहीं, पीले कुर्ते में दूल्हे राजा ऋषिकेश कुमार भी काफी हैंडसम नजर आए.
  • 11/24/2026 7:54:56 PM +05:30
    इन दिनों सोशल मीडिया पर देसी बैटमैन खूब वायरल हो रहा है. लोगों को लग रहा है कि ये वीडियो AI से बनाया गया है. क्या सच में ऐसा है? आइए जानते हैं कि इसमें AI के कौन से टूल्स यूज किए गए हैं और वीडियो कैसे वायरल हो रहा है.
  • 11/24/2026 6:58:00 PM +05:30
    MP के भोपाल की IAS पल्लवी मिश्रा ने पंजाब कैडर के IAS डॉ. आदित्य शर्मा से शादी की. उनके भाई आदित्य मिश्रा देवास के SP हैं. जानिए पिता के 25 साल के संघर्ष की कहानी...
  • 11/24/2026 8:16:03 PM +05:30
    वैभव सूर्यवंशी की 53 गेंदों में 204 रन की पारी ने यूएई को पूरी तरह पस्त कर दिया. 250 रन बनाने के बावजूद यूएई को सात विकेट से हार झेलनी पड़ी. कप्तान बास‍िल हमीद ने माना कि वैभव को रोकना बेहद मुश्किल था. उन्होंने हार के बावजूद अपनी युवा टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया और हरप्रीत भाटिया की तारीफ की.
  • 11/24/2026 8:10:18 PM +05:30
    दिल्ली की सड़कों से धूल हटाने वाली मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीनों की खरीद में बड़ी देरी हो रही है. इस काम के लिए 505 मशीनों की जरूरत है, लेकिन उपलब्ध मशीनें सिर्फ 78 हैं. नई मशीनें खरीदने में टेंडर से वर्क ऑर्डर तक करीब 8 महीने लग चुके हैं.
  • 11/24/2026 7:30:07 PM +05:30
    अमेरिका में एक ट्रेंड वायरल हो रहा है. इसमें लोग किसी स्मारक के पास जमा होते हैं और उसे खिसकाने की कोशिश करते हुए धक्का देते हैं. फिर ऐसा करते हुए लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाते हैं.
  • 11/24/2026 7:22:15 PM +05:30
    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच दो दौर की मैराथन बैठकों के बाद भी कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी है. जहां पहले दिन 15 मिनट में बात खत्म हो गई, वहीं दूसरे दिन तीन घंटे की सीट-दर-सीट चर्चा के बावजूद सीटों की संख्या और रायबरेली-अमेठी जैसी सीटों पर पेंच फंसा हुआ है.
  • 11/24/2026 7:36:03 PM +05:30
    पंचायत के पांचवे सीजन के लौंच पर सीरीज के को-प्रोड्यूसर ने खुलासा किया कि वो शुरुआत में फुलेरा की कहानी को एक मूवी के तौर पर रिलीज करने वाले थे. लेकिन फिर इसे ओटीटी पर सीरीज के रूप में लाया गया. मगर अब पंचायत जल्द बड़े पर्दे पर भी दिख सकती है.
  • 11/24/2026 7:50:50 PM +05:30
    ठंड शुरू होने और कोहरे को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर 25 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक वाहनों की अधिकतम स्पीड 100 से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है. प्राधिकरण ने वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए नए स्पीड बोर्ड, फॉग लाइट, रिफ्लेक्टिव टेप और जागरूकता अभियान समेत कई इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं.
  • 11/24/2026 7:00:11 PM +05:30
    How To Give Old Dressing Table Modern Look: बेडरूम की पुरानी ड्रेसिंग टेबल को बदलने के लिए नई खरीदने की जरूरत नहीं है. पेंट, स्टाइलिश हैंडल, प्रिंटेड पेपर और गोल्डन फिनिश समेत इन 8 आसान तरीकों से घर पर ही पुरानी ड्रेसिंग टेबल को दें मॉडर्न, रॉयल और डिजाइनर लुक दे सकते हैं.
  • 11/24/2026 7:15:15 PM +05:30
    भोजपुरी सिनेमा की सेंसेशनल एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी इन दिनों अपनी पेरेंटहुड जर्नी एन्जॉय कर रहे हैं. 
  • 11/24/2026 6:56:02 PM +05:30
    एक स्टैंड-अप कॉमेडियन यश महेश्वरी ने अपने शो पर बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर ऐसा अश्लील जोक किया कि अब उन्हें अपना मजाक भारी पड़ गया है. बीजेपी की तरफ से एफआईआर और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठी है.
  • 11/24/2026 6:19:46 PM +05:30
    केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री का चेहरा कमल का फूल होगा. उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए 2027 में बीजेपी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने का दावा किया.
  • 11/24/2026 6:30:16 PM +05:30
    मिस यूनिवर्स 2026 में भारत की काजिया लिज मेजो अपने शानदार अंदाज से सबका ध्यान खींच रही हैं. गोल्डन गाउन, इलेक्ट्रिक ब्लू स्विमसूट और केरल की संस्कृति से प्रेरित नेशनल कॉस्ट्यूम में उनका लुक बेहद खास रहा. देखिए प्रतियोगिता के तीनों राउंड में काजिया की खूबसूरत तस्वीरें और स्टाइल.
  • 11/24/2026 6:44:16 PM +05:30
    Nvidia इस समय चर्चा में हैं. चर्चा की कई वजहें हैं. बहरहाल, अगर आपको लगता है कि सिर्फ जेनसन हुआंग ने अकेले Nvidia बनाया है तो आप गलत हैं. इस कंपनी के तीन लोगों ने मिल कर बनाया था. आइए जानते हैं दो और कहां हैं और क्या कर रहे हैं.
  • 11/24/2026 7:09:26 PM +05:30
    प्रयागराज से आए दो सिंधी नस्ल के घोड़े 'करण-अर्जुन' बिहार में अपनी रफ्तार का दम दिखाने पहुंचे हैं. अब तक 15 से 16 रेस जीत चुके दोनों घोड़े काजू, बादाम, दूध और चना खाकर तैयार हुए हैं.
  • 11/24/2026 6:36:02 PM +05:30
    हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 'Finally She's Mine' वाली तस्वीर का सच क्या है? जानिए सगाई की खबर फेक होने की पूरी कहानी.
  • 11/24/2026 6:32:41 PM +05:30
    Silver Price Below Rs 1.50 Lakh: मंगलवार को शाम के सेशन में एमसीएक्स पर कारोबार हुआ और खुलने के साथ ही चांदी फिर क्रैश हो गई. इस गिरावट के साथ अब 1 किलो चांदी की कीमत 1.50 लाख रुपये से नीचे आ गई है.
  • 11/24/2026 6:52:24 PM +05:30
    पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन के बाद सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी 45 से 50 सीटों पर दावा कर रही है. बीजेपी करीब 46 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है, जबकि अकाली दल 65 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकता है.
  • 11/24/2026 6:16:02 PM +05:30
    पिछले साल स्पाई यूनिवर्स की फिल्म वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई थी. ये एक बड़ी एक्शन मूवी थी, जिसमें ऋतिक वर्सेज NTR को सेटअप किया गया. अब फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने बताया कि आखिर क्यों वॉर 2 फ्लॉप हुई.
  • 11/24/2026 8:28:35 PM +05:30
    देव दीपावली से पहले अनंत अंबानी ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने बाबा विश्वनाथ को 5 करोड़ और मां अन्नपूर्णा के चरणों में 1 करोड़ रुपये अर्पित किए. बता दें कि अनंत अंबानी इससे पहले 16 जून 2026 को भी काशी पहुंचे थे. वहीं, कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में देव दीपावली मनाई जाती है. इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचकर स्नान और दीपदान करते हैं.
  • 11/24/2026 8:18:09 PM +05:30
    UAE के खिलाफ 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि कैसे उन्होंने गेंदबाजों पर हमला करने का फैसला लिया. 15 साल के वैभव ने अपने आत्मविश्वास, बल्लेबाजी की रणनीति और आगे के लक्ष्य का भी खुलासा किया. वीडियो में जानें मैच से जुड़ी दिलचस्प बातें.
  • 11/24/2026 7:41:31 PM +05:30
    बाबा रामदेव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी आपत्तियां बागेश्वर बाबा के सामने रखीं और उन्होंने इसे प्यार से स्वीकार किया. रामदेव ने सनातन धर्म को पाखंड और अंधविश्वास से जोड़ने पर भी नाराजगी जताई. वीडियो में जानें क्या है ये पूरा मामला.
  • 11/24/2026 7:04:01 PM +05:30
    विदेश घूमने का प्लान बना रहे भारतीयों के लिए वीज़ा से जुड़ी एक जरूरी खबर है. मलेशिया समेत 5 देशों ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए एंट्री के नियम बदल दिए हैं. कहीं वीज़ा फ्री सुविधा खत्म हुई है, तो कहीं वीजा ऑन अराइवल की जगह पहले से आवेदन जरूरी हो गया है. ऐसे में टिकट बुक करने से पहले इन देशों के नए नियम जानना बेहद जरूरी है.
  • 11/24/2026 6:53:34 PM +05:30
    Sheikh Hasina Return:शेख हसीना ने 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की योजना का ऐलान किया और इसके बाद बांग्लादेश की राजनीति में तनाव बढ़ गया। उनके गृह जिले गोपालगंज में हिंसा और अवामी लीग के समर्थकों पर हमले की खबरें सामने आई हैं। दूसरी तरफ महंगाई और कम वेतन के खिलाफ गारमेंट फैक्ट्री के मजदूरों का आंदोलन भी जारी है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार के सामने राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक दबाव और कानून-व्यवस्था की चुनौती है। इसी बीच नेशनल सिटिजन पार्टी के नेता नाहिद इस्लाम समेत कुछ नेताओं की ओर से भारत के खिलाफ बयानबाजी भी तेज हुई है। आखिर शेख हसीना की वापसी के ऐलान से बांग्लादेश में तनाव क्यों बढ़ा? क्या तारिक रहमान सरकार इन चुनौतियों से निपट पाएगी? और बांग्लादेश के अंदरूनी संकट के बीच भारत को निशाना क्यों बनाया जा रहा है?
  • 11/24/2026 6:20:33 PM +05:30
    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन ठोककर इतिहास रच दिया. उन्होंने 28 गेंदों में सबसे तेज लिस्ट-A शतक और 52 गेंदों में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया. उनकी पारी में 28 छक्के शामिल रहे. वीडियो में जानें मैच से जुड़ी ज़रूरी जानकारी.